Featured

सांक्ट मोरित्स का जादू: शांत पहाड़ी गांव से लग्ज़री रिज़ॉर्ट तक की कहानी | DW Documentary हिन्दी

Thanks! Share it with your friends!

You disliked this video. Thanks for the feedback!

Added by McDan
8 Views
सांक्ट मोरित्स ऐल्पाइन विंटर टूरिज़म का जन्मस्थान है. साथ ही, कई विंटर गेम्स की शुरुआत भी यहीं से हुई. स्विस एंगादीन पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसा ये गांव पिछली सदी में ही नामचीन हस्तियों को अपनी ओर खींचने लगा था.

सांक्ट मोरित्स दुनिया के सबसे अनोखे विंटर स्पोर्ट्स रिज़ॉर्ट्स में से एक है, जिसका इतिहास बेहद समृद्ध रहा है. स्विस एंगादीन पहाड़ों की सुरम्य वादियों में बसा ये गांव पिछली सदी में कई प्रसिद्ध हस्तियों को आकर्षित करता रहा. इनमें चार्ली चैपलिन, ऑड्री हेपबर्न, ब्रिजिट बारदो, गुंटर साक्स, एंडी वॉरहोल और हर्बर्ट वॉन करायान शामिल हैं. युद्ध के दौरान कोको शनेल ने यहां शरण ली थी. अल्फ़्रेड हिचकॉक को सांक्ट मोरित्स के एक आलीशान होटल में अपनी पहली क्लासिक फ़िल्म लिखने की प्रेरणा मिली, और वो दशकों तक यहां बार-बार आते रहे. वहीं, पर्सिया के शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी ने भी कुछ समय तक सुव्रेता की ढलान पर बने एक शैले से अपना साम्राज्य चलाया.

सिर्फ 150 साल पहले तक, सांक्ट मोरित्स एक आम पहाड़ी गांव था. फिर साहसी अंग्रेज यहां पहुंचे, उन्होंने नए विंटर स्पोर्ट्स शुरू किए और इस गांव की शोहरत की नींव रखी. देखते ही देखते 5,000 की आबादी वाले इस गांव में फ़ाइव-स्टार होटल तक खुल गए, और ये अमीरों और मशहूर शख्सियतों का ख़ास विंटर डेस्टिनेशन बन गया.

कई विंटर स्पोर्ट्स की शुरुआत यहीं हुई, जिनमें से कुछ सिर्फ यहीं खेले जा सकते हैं. जैसे क्रेस्टा, जिसमें प्रतिभागी छोटे स्लेज पर सिर आगे करके घाटी की ओर रेस लगाते हैं. ये रेस दुनिया के सबसे लंबे कुदरती बर्फ़ीले ट्रैक पर होती है.

क्रेस्टा क्लब, जिसकी स्थापना एक सदी से भी पहले अंग्रेजों ने की थी, आज भी दुनिया के सबसे ख़ास क्लबों में से एक माना जाता है. स्कीजोरिंग में, स्कीयर्स को जमी हुई सांक्ट मोरित्स झील पर घोड़े खींचते हैं. विंटर स्पोर्ट्स, परंपरा और उन्नत जीवनशैली, लग्ज़री और कॉस्मोपॉलिटन अंदाज़, ये सभी मिलकर सांक्ट मोरित्स के इतिहास को परिभाषित करते हैं.

#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #switzerland #stmoritz #luxury

----------------------------------------------------------------------------------------

अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.

विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi

और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G
Category
Documentaries
Tags
DW, Deutsche Welle, DW Documentary हिन्दी

Post your comment

Comments

Be the first to comment