यह फ़िल्म पश्चिमी भारत के रेगिस्तान में ऊंट चरानेवाले अहमद और उनके परिवार की कहानी दिखाती है. वे पीढ़ियों से अपने मवेशियों के साथ इस बंजर ज़मीन पर घूम रहे हैं और अपनी परंपराओं और प्रकृति के मुताबिक़ जीवन जी रहे हैं.
लेकिन यह जीवनशैली और बंजारों का भविष्य अब मुश्किल में है. औद्योगीकरण, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक चुनौतियां इस इलाक़े को बदल रही हैं.
यह फ़िल्म इस परिवार के रोज़मर्रा के जीवन को बेहद क़रीब से दिखाती है. कैसे वे पानी ढूंढते हैं, जानवरों की देखभाल करते हैं और बंजर ज़मीनों से गुज़रते हैं. आग के पास बैठकर या चलते-फिरते हुई बातचीत से पता चलता है कि अहमद और उनका परिवार अतीत और भविष्य के बीच फंसे हैं. वे इस असमंजस में हैं कि पुरानी परंपरा को जारी रखें या अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक नया रास्ता चुनें.
यह डॉक्यूमेंट्री बिना दखल दिए शांति से बस देखकर मुद्दों को समझने की कोशिश करती है. शांत और ख़ूबसूरत दृश्य हमें इन लोगों से जोड़ते हैं और दिखाते हैं कि सिर्फ़ एक जीवनशैली ख़तरे में नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ जीने का सलीक़ा दांव पर है. इंसान, जानवर और क़ुदरत एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. ये एक ऐसी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं, जो ख़तरे में है.
यह फ़िल्म दिखाती है कि कैसे तेज़ी से बदलते समय में पारंपरिक समुदाय टूट रहे हैं. साथ ही, यह हमें एक ऐसी जीवनशैली की ख़ूबसूरती से जोड़ती है, जो तमाम दिक़्क़तों के बावजूद अपनी गरिमा बनाए हुए है.
#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #maldhari #india #nomadiclife #kutch
----------------------------------------------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

- Category
- Documentaries
- Tags
- DW, Deutsche Welle, DW Documentary हिन्दी

Comments